UP Gram Pradhan ki Salary 2025 : जानें यूपी में ग्राम प्रधान की सैलरी कितनी होती है?

Gram Pradhan ki Salary 2025 : इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि UP पंचायत में ग्राम प्रधान की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर प्रदेश सरकार ग्राम प्रधानों को हर महीने सैलरी देती है। 2021 से सरकार ने उन्हें ज़्यादा सैलरी और बेहतर सुविधाएँ देने का फ़ैसला किया है। अब ग्राम प्रधानों को हर महीने 3,500 रुपये की जगह 5,000 रुपये सैलरी (वेतन) के रूप में मिलते हैं।

साथ ही, अगर किसी ग्राम प्रधान की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को 10 लाख रुपये मिलते हैं। साथ ही, अब ग्राम प्रधानों को 5 लाख रुपये तक के वित्तीय मामलों को संभालने का अधिकार है।

Gram Pradhan ki Salary 2025

Gram Pradhan ki Salary 2025

मासिक वेतन के अलावा प्रधान को यातायात भत्ता भी मिलता है। यूपी में प्रधान को सबसे पहले ₹1000 वेतन के रूप में मिलते थे। फिर यह बढ़कर ₹2500, फिर ₹3500 और अब ₹5000 हो गए हैं। उन्हें यात्रा के लिए अतिरिक्त पैसे भी मिलते हैं। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान को यात्रा खर्च में मदद के लिए ₹15000 मिलते हैं। बिहार, राजस्थान और अन्य राज्यों में यह तनख्वाह अलग हो सकती है।

ग्राम प्रधान की टोटल मंथली इनकम (सैलरी)

= मासिक मानदेय + यातायात भत्ता
= 5000 रुपये + ₹15000 रुपये
तो ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान की सैलरी UP में 20000/- रुपये प्रति माह हुई

Note आपको बता दें कि ग्राम प्रधान को सरपंच या मुखिया भी कहा जाता है। ग्राम प्रधान को उनके राज्य के आधार पर अलग-अलग सैलरी का भुगतान किया जाता है।

Leave a Comment